youtube video ko background me kaise chalaye – आज के समय मे म्यूजिक हर किसी के जिन्दगी का हिस्सा बन गया है हर कोई बिना म्यूजिक के नहीं रह सकता। इसके लिए लोग mp3 गाने को download करके अपने मोबाइल मे सेव करके रखते हैं। लेकिन आज कल ऑनलाइन का जमाना है जिसके कारण हर कोई अब ऑनलाइन ही गाने सुनते हैं। लोग अलग अलग तरह के एप्लीकेशन को डाउनलोड करते हैं ताकि वो ऑनलाइन गाना प्ले कर सकें।
लेकिन अभी ऑनलाइन गाना चलाने के लिए सबसे ज्यादा प्रचालित यूट्यूब है। जी हां हर कोई अपने मन पसन्दीदा गाने को सीधे यूट्यूब पर ही सर्च करता है। क्योंकि अगर आप दूसरे किसी App को डाउनलोड करते हैं तो आपको लगभग सभी गाने नहीं मिलते लेकिन Youtube पर आपको लगभग सभी गाने मिल जाते हैं। इसीलिए Youtube आज सभी का favourate बना हुआ है।
लेकिन दिक्कत तब आती है जब आप Youtube पर कोई म्यूजिक play करते हैं और म्यूजिक के साथ विडियो भी चलता रहता है। ये प्रॉब्लम उन लोगों को ज्यादा होती है जिनके फोन मे बैट्री प्रॉब्लम हो या फिर उस गाने का विडियो सही ना हो। तो ऐसे मे आपको दिक्कत आ सकती है। तो चलिए जान लेते हैं कि आखिर…
Youtube video ko background me kaise chalaye
दोस्तों इसके लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यान से फॉलो करना होगा जिसके बाद आपका यूट्यूब विडियो background मे चलने लगेगा। अगर आप अपने मोबाइल फोन को off भी कर देते हैं तो भी म्यूजिक चलता ही रहेगा। तो चलिए जान लेते हैं कि आखिर वो कौन से स्टेप्स हैं..
Steps
- सबसे पहले आपको अपने मोबाइल फोन मे अपना chrome browser ओपन करना है.
- अब आपको सबसे ऊपर तीन डॉट दिख रहे होंगे उन पर क्लिक कर देना है।
- यहा आपको मैन्यू मे एक ऑप्शन दिख रहा होगा “desktop mode” नाम का उस पर आपको क्लिक कर देना है।
- अब आपको गूगल पर सर्च करके youtube.com पर जाना है.
- अब आपके सामने यूट्यूब ओपन हो जाएगा desktop मोड मे उस मे आपको जिस भी विडियो को background मे चलाना है उसे सर्च करना है या उसे प्ले कर लेना है.
- उसके बाद आपको कुछ नहीं करना बस सीधे मोबाइल के होम बटन को दबा देना है.
- होम पेज पर आने के बाद आपको नोटिफिकेशन पैनल को नीचे की ओर करना है।
- अब youtube पर आपने जिस भी विडियो को प्ले किया था वो आपको वहां पर देखने को मिलेगा जो कि रुका हुआ होगा।
- आपको उसे प्ले कर देना है। बस अब आपका विडियो background मे चलना स्टार्ट हो जाएगा. आप चाहें तो मोबाइल के डिस्प्ले को ऑफ भी कर सकते हैं।
Read Also | अच्छे और सबसे सस्ते स्मार्टफोन्स – Best Smartphone Under 10k in India
अंतिम शब्द
तो दोस्तों आशा करता हू की आपको ये पोस्ट youtube video ko background me kaise chalaye अच्छी लगी होगी. इसमे हमने आपको पूरे अच्छे तरीके से Steps के साथ सब कुछ बताया है। तो अगर आपको यह अच्छी लगी हो तो शेयर जरूर करें।

Vidmate एप्प कैसे डाउनलोड करें जानें हिंदी मे…
हेलो दोस्तों, आज आपको इस आर्टिकल के माध्यम से यह बताया जाएगा कि Vidmate app kaise download kare. इस app को download करने के लिए एक एक स्टेप आपको इसके बारे मे बताया जाएगा तो बने रहिए हमारे साथ और इस आर्टिकल को शुरू से लेकर अंत तक जरूर पढ़ें। Vidmate app kaise download kare […]

WhatsApp के प्राइवेट मैसेज को कैसे छुपाए जाने हिंदी मे..
WhatsApp ke Private Message ko Hide kaise kare? – हेलो दोस्तों आज का यह trick whatsapp के ऊपर है। वैसे बात करें तो Whatsapp मे भी आपको बहुत सारे teicks देखने के मिल जाएंगे लेकिन आज का यह पोस्ट बहुत ही खास होने वाला है। खास कर उन लोगों के लिए जो कि whatsapp पर […]

WhatsApp एप्प मे फिंगरप्रिंट लॉक कैसे लगाए? जाने हिंदी मे..
Whatsapp me fingerprint lock kaise lagaye – आज कल के समय मे हर कोई सोशल मीडिया का इस्तेमाल रहा है लेकिन जब बात सिक्यूरिटी की बात आती है तो इसके लिए कोई कुछ नही कर पाता, क्योंकि आपको उस App के सिक्यूरिटी का कोई ऑप्शन ही नहीं मिलता जिसके कारण आपको भी बहुत मुश्किल का […]